नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड चार के निवासियों ने गृह कर के विरोध में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

नगर पंचायत शाहपुर के भारी भरकम गृह कर का विरोध अन्य वार्डों में भी फैल गया है। मंगलवार को नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर 4 टीयाली के नगर वासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को शाहपुर नगर को गृह कर से मुक्त
करने का ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष ऊष्मा चौहान के माध्यम से भेजा!

वार्ड नंबर 4 की भारी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर इस गृह कर का विरोध जताया वहीँ ऊष्मा चौहान ने कहा है कि उनकी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी जाएगी। साथ ही उन्होंने गांव वासियों को अश्वस्थ किया और गृह कर से मुक्त करने का भरोसा भी दिलाया ।

लोगों के अनुसार शाहपुर नगर पंचायत द्वारा भारी भरकम गृहकर लगाया गया है जो कि सर्वथा अनुचित है। उन्होंने कहा नगर पंचायत द्वारा किसी भी प्रकार की आधार भूत सुविधा आज तक नगरवासियों को नहीं दी गई है। इसलिए हम बार्ड नं.4 के निवासी इस कर के विरोध में अपना रोष प्रकट करते हुए, अपनी भूतपूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा उष्मा चौहान के माध्यम, से यह ज्ञापन सौंप कर इस कर का विरोध करते हैं ।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आशा करते हुए कहा कि इस पर उचित कार्यवाई करते हुए नगर, पंचायत को निर्देशित करेंगें कि पहले हमें सुविधाएं दी जाएं उसके बाद कर लगाया जाए। इसके साथ ही सम्पतियों के कर निर्धारण में भी विसंगतियाँ हैं जिससे कि लोगों को बरगला कर अधिक/कर वसूला जा सके।

उन्होंने अनुरोध किया कि इस कर को घटाया जाए व सम्पतियों का आँकलन पुन: करवाया जाए क्योंकि इसमें बहुत विसंगतियाँ हैं।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर मदन लाल, नीलम, सत्यादेवी, संतोष कुमारी, सपना, ज्योति, कमलेश, मीना, आरती, पूजा, रीमा आदि सहित अन्य भी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...