
ज्वाली- अनिल छांगू
नगर पंचायत ज्वाली में पांच साल के बाद भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कैहरियां व लब चौक पर लाखों रुपए की लागत से लगाई गई हाई मास्ट लाइटें पिछले काफी समय से खराब पड़ी हैं। जिनको ठीक करवाने की जहमत नगर पंचायत ज्वाली द्वारा नहीं उठाई है।
कैहरियां चौक व लब चौक की हाई मास्ट लाइटों के खराब होने से इनका कोई लाभ दुकानदारों सहित अन्य राहगीरों को नहीं मिल पा रहा है। सूर्य के अस्त होते ही दोनों चौक पर अंधेरा पसर जाता है। कैहरियां चौक पर सार्वजनिक शौचालय व पार्किंग स्थल नहीं बन पाया है।
सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण लोगों खासकर महिलाओं को इधर.उधर भटकना पड़ता है तथा पार्किंग स्थल के अभाव में वाहन चालकों को अपने वाहन जहां.वहां खड़े करने पड़ते हैं। इसके अलावा नगर पंचायत ज्वाली के अधीन ही लब तथा जवाली में निर्मित सार्वजनिक शौचालयों को भी खोला नहीं जा रहा है।
पंचायत के समय में लगाई गई 150 सोलर लाइटों को बैटरियां डलवाकर चालू नहीं करवाया जा सका है। नगर पंचायत ज्वाली को आजतक अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। अधिकतर गलियों में आजतक स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पाई हैं। सीवरेज की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
नगर पंचायत ज्वाली मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। नगर पंचायत के पास अपनी डंपिंग साइट नहीं है तथा अपनी डंपिंग साइट न होने के कारण शेड इत्यादि का निर्माण नहीं हो पा रहा है। लाखों की लागत से खरीदी गई बेलिंग मशीन धूल फांक रही है।
रविदास मंदिर से हनुमान मंदिर को जाने वाली गली को उखाड़ा गया है लेकिन उस पर अभी तक कोई भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। टूटे हुए रास्ते पर लोगों का रात को गुंर्ण मुश्किल हो गया है।
