नगर पंचायत जवाली में पिछले पांच साल से शोपीस बनी 150 सोलर लाइट्स

--Advertisement--

Image

ज्वाली- माध्वी पंडित

नगर पंचायत जवाली के अधीन अलग-अलग स्थानों पर पंचायत द्वारा लगवाई गई करीब 150 सोलर लाइट्स शोपीस बनी हुई हैं तथा लाखों की लागत से खरीदकर लगाई गई इन सोलर लाइट्स का जनता को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। नगर पंचायत जवाली का गठन होने से पहले ग्राम पंचायत जवाली द्वारा कैहरियां, जवाली के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों सोलर लाइट्स लगाई गई थीं, ताकि रात के समय में बाजार सहित गलियां जगमगा सकें तथा लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो।

वर्ष 2016 में पंचायत द्वारा यह सोलर लाइट्स लगवाई गई थीं तथा उसके कुछ समय बाद इन सोलर लाइट्स की चोरों द्वारा बैटरियां चोरी कर ली गईं और बिना बैटरियों के सोलर लाइट्स शोपीस बन गईं। उसके बाद जवाली, कैहरियां, ढंग, नरगाला पंचायत को मर्ज करके जवाली को नगर पंचायत बना दिया गया तो जनता को आस जगी कि अब नगर पंचायत जवाली द्वारा सोलर लाइट्स में बैटरियों को डालकर इनको चालू करवा दिया जाएगा, परंतु पांच साल बीत जाने के बाद भी सोलर लाइट्स में बैटरियां नहीं डलवाई गई हैं तथा बैटरियों के बिना मात्र खंभे ही खड़े हैं।

नगर पंचायत जवाली में पहले कांग्रेस के चेयरमैन रहे तो भी इन सोलर लाइट्स में बैटरियां डलवाने की जहमत नहीं उठाई गई। आखिरकार नगर पंचायत जवाली द्वारा जवाली की अनदेखी क्यों की जा रही है। बुद्धिजीवियों ने जवाली के विधायक अर्जुन सिंह व नगर पंचायत जवाली से मांग की है कि पुरानी लगी हुई सोलर लाइट्स में बैटरियां डलवाई जाएं।

इस बारे में नगर पंचायत जवाली के चेयरमैन राजिंदर राजू ने कहा कि जल्द ही बिजली से चलने वाली लाइट्स लगवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुरानी सोलर लाइट्स में बैटरियां डालने बारे मीटिंग में नगर पंचायत पार्षदों से चर्चा की जाएगी तथा जो भी सुझाव हुआ उसके हिसाब से ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नई लाइटस लगवाने का टेंडर किया जाएगा।

विधायक के बोल

विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि नगर पंचायत जवाली में स्ट्रीट लाइट्स लगवाई जाएंगी और किन कारणों से पुरानी सोलर लाइट्स में बैटरियां नहीं डलवाई गईं, इसके बारे में नगर पंचायत से पूछा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...