नगरोटा सूरियां: लोगों के लाखों रुपये डकार कर कंपनी गायब

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शातिर नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इस बार ठगों ने दो अलग-अलग ट्रेडिंग लिंक बनाकर जिला कांगड़ा की नगरोटा सूरियां के लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।

जानकारी के मुताबिक नगरोटा सूरियां में एक माह पहले एक ट्रेडिंग कंपनी ने दस्तक दी। लोगों के मुताबिक पहले कस्बे में एक व्यक्ति कंपनी से जुड़ा और लाभ उठाता रहा। उस व्यक्ति के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोग जुड़ते गए।

एक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी ने एक लिंक भेजकर ऑनलाइन राशि का निवेश कर लोगों को प्रतिदिन बोनस देने के साथ ही कंपनी में ग्राहकों को जोड़ने के लिए अतिरिक्त बोनस का झांसा दिया गया।

निवेश करने पर निर्धारित समय में कुछ लोगों के खातों में रोजाना रुपये और बोनस भी आता रहा। देखते ही देखते लालच में हजारों लोगों ने बिना सोचे-समझे लाखों रुपये निवेश कर दिए। इस स्कीम के चक्कर में उच्च पदों पर बैठे सरकारी कर्मचारी, दिहाड़ीदार, शिक्षक, डॉक्टर, ड्राइवर, ठेले वाले, सब्जी वाले, दुकानदार, गृहिणियों तक ने लाखों रुपये जमा करवा दिए।

इसके बाद कंपनी ने सर्वर डाउन होने की बात कहकर रुपये और बोनस भेजना बंद कर दिया। फिर इस कंपनी ने निवेशकों के खाते में हजारों रुपये दिखाकर फिर से बैंक की ओर से ईकेवाईसी के नाम पर 6,000 रुपये और जमा करवाने के लिए व्हाट्स एप पर मैसेज भेज दिया जिसकी सीमा अवधि 11 सितंबर तक दी गई है।

वहीं अब यह ट्रेडिंग कंपनी अब लोगों के लाखों रुपये डकार गायब हो गई। कंपनी का पता ठिकाना न होने की बात कहकर ठगी का शिकार हुए लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के बोल 

उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि इसके बारे में उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली थी। नगरोटा सूरियां का क्षेत्र पुलिस जिला नूरपुर के तहत आता है। ऐसे में इस मामले की छानबीन पुलिस जिला नूरपुर के तहत की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...