
नगरोटा सूरियां – वयूरो रिपोर्ट
आदर्श आचार संहिता व आगामी विधानसभा चुनावों के चलते पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां द्वारा नगरोटा सूरियां के क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
जिसके तहत आज दिनाँक 26/10/2022 को पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के प्रभारी अविन्द्र सिंह ,मु0 आ0 विजय कुमार व मा0 मु0 आ0 विनय कुमार क्षेत्र में गश्त पर थे और जब गश्त करते हुए गांव चतरेला के पास पहुंचे तो उनको गुप्त सूचना मिली कि चतरेला में एक महिला अपने रिहाईशी मकान में अवैध देसी शराब बेच रही है ।
जो पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां की टीम ने लाहन व देसी शराब का कारोबार करने वाली महिला के घर में दबिश दी और घर के अन्दर से भारी मात्रा में 10,500 मिलीलीटर देसी शराब नागपुरी संतरा तथा 18,750 मिलीलीटर अवैध लाहन कुल 29,250 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद कर महिला को काबू किया ।
अवैध देसी शराब व लाहन सहित पकड़ी गई महिला की पहचान उषा देवी पत्नी स्व0 श्री राम कृष्ण निवासी गांव चतरेला डाकघर बासा, तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है ।
बताया जा रहा है कि उक्त महिला काफी अरसा से गुपचुप तरीके से श्रेत्र में अवैध शराब बेचती है तथा इस पर पहले भी आबकारी अधिनियम के लगभग 9 अभियोग दर्ज हैं ।
पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां ने आरोपी महिला से पकड़ी गई लाहन व देसी शराब को इसी महिला के घर से कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार करके पुलिस थाना ज्वाली में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
