नगरोटा सूरियां की पंचायत बासा में पति की मारपीट के तंग आकर महिला ने लगाया फंदा

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – व्युरो – रिपोर्ट

पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के तहत पंचायत बासा के गांव गुहण की एक महिला ने अपने ही घर मे फंदा लगा कर इहलीला कर ली।

पुलिस ने मृतक महिला की बेटी के बयान के आधार पर पति रविन्द्र कुमार के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर हस्पताल भेज दिया है।

पुलिस थाना ज्वाली में मामला श्रुति पुत्री रविन्द्र कुमार निवासी गुहण पंचायत बासा के बयान पर दर्ज किया गया है कि शिकायतकर्ता श्रुति का पिता उसकी मां पिंकी देवी को उनके सामने ही शराब पीकर मारता था।

उसकी मां पिंकी देवी ने इसकी शिकायत कई बार पंचायत में भी की थी कि मृतिका को उसका पति रविन्द्र कुमार आए दिन शराब पीकर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना करता है और वह इससे काफी दुखी व परेशान रहती थी।

श्रुति ने पुलिस को बताया कि वह 10 जनवरी को अपने नाना के घर राजा का तलाव चली गई और 11 जनवरी को उसकी छोटी बहन शवी और भाई आशीष भी नाना के घर आ गए। उनके घर गुहण में उसकी मां, पिता और दादी ही थी।

13 जनवरी शुक्रवार को जब वह (शिकायतकर्ता श्रुति) अपने नाना के घर पर मौजूद थी, तभी शाम को लगभग 6.30 बजे उसके पिता रविन्द्र कुमार ने अपने मोबाइल से फोन द्वारा बताया कि उसकी माँ के सिर में चोट लगने से वह मर गई है।

शिकायत मिलते ही ज्वाली व नगरोटा सूरियां पुलिस एसएचओ सुरिंदर कुमार के नेतृत्व में मृतक के घर पहुंच गई और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया व शिकायत के आधार पर मृतिका के पति रविन्द्र कुमार पर धारा 306 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...