नगरोटा सुरियाँ में घर व दुकान से लाखों का सोना व नकदी ले उड़े चोर

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – व्यूरो 

पंचायत नगरोटा सूरियां के वार्ड दो के निवासी बाबू राम मन्हास के घर और दुकान से चोर करीब पांच लाख का सोना व नगदी उड़ा ले गए।

बाबूराम मन्हास अपने घर के साथ ही ज्वैलरी की दुकान करते हैं। बाबूराम ने बताया कि वह 05 फरवरी को अपने पैतृक घर बदूखर गए हुए थे और मंगलवार शाम को ही अपने नगरोटा सूरियां स्थित घर पहुंचे।

बाबूराम का कहना है कि वह जैसे ही घर पहुंचे तो उनके कमरे का ताला टूटा पाया। कमरे का दरवाजा खोला तो सारा समय बिखरा हुआ पाया व दुकान की तिजोरी की चाबियां भी गायब थी। उन्होंने अपने पड़ोसी को बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं ।

इस घटना की सूचना पंचायत प्रधान को दी और प्रधान पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के हैडकांस्टेबल विजय के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।

वही सूचना मिलते ही ज्वाली थाना के एसएचओ सुरिंदर व ज्वाली के डीएसपी मनोज धीमान भी मौके पर पहुंच गए। दुकान को खोल कर देखा तो तिजोरी को खुला पाया। जिसमें से करीब अढ़ाई लाख रुपये नगदी, दो लाख की सोने की ज्वेलरी व 30 हज़ार रुपये की चांदी गायब पाई गई।

डीएसपी ज्वाली मनोज धीमान ने धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को बुला कर चोरी की वारदात के सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं।

डीएसपी मनोज धीमान ने कहा कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और शीघ्र ही चोरों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...