नगरोटा में पांच करोड़ से निर्मित होने वाले डे बोर्डिंग स्कूल का भूमि पूजन

--Advertisement--

नगरोटा महाविद्यालय में पांच करोड़ की लागत से बनेगा गल्र्स हाॅस्टल, शिक्षा मंत्री ने कहा, नगरोटा महाविद्यालय में पीजीडीसीए की कक्षाएं होंगी आरंभ, राजीव गांधी डे बोर्डिंग विद्यालयों के निर्माण पर खर्च हांेंगे 150 करोड़: रोहित

हिमखबर डेस्क 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार राजीव गांधी डे बोर्डिंग विद्यालयों के निर्माण पर प्रथम चरण में 150 करोड़ रूपये खर्च कर रही है।

शुक्रवार को नगरोटा विस क्षेत्र के कबाड़ी में डे बोर्डिंग स्कूल के भवन निर्माण का भूमि पूजन करने के उपरांत शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि कबाड़ी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण पर पांच करोड़ व्यय किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं से बच्चों के समग्र विकास पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

स्टेट ऑफ आर्ट स्कूल बनकर होंगे तैयार

उन्होंने कहा कि इस हेतु इन डे-बोर्डिंग स्कूलों में कुल क्षेत्र का लगभग एक तिहाई हिस्सा खेल गतिविधियों और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए उपयोग किया जाएगा। जहां पर फुटबॉल मैदान, हॉकी मैदान सहित इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

ेउन्होंने बताया कि शुरुआती दौर पांचवी कक्षा से शुरू होकर इन्हें बाद में बारहवीं कक्षा तक स्तरोन्नयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जिला कांगड़ा से विशेष लगाव के चलते यहां सबसे अधिक स्कूलों को स्वीकृति मिली है।

उन्होंने कहा कि इसी हेतु से मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वे स्वयं जिला कांगड़ा में डे-बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण को लेकर माॅनिटरिंग सुनिश्चित कर रहे हैं।

नगरोटा महाविद्यालय में गल्र्स हाॅस्टल बनाने की घोषणा

शिक्षा मंत्री ने नगरोटा बगवां महाविद्यालय मे कन्या हाॅस्टल के निर्माण की घोषणा की जिस पर पांच करोड़ रुपये व्यय होंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में पीजीडीसीए की कक्षाएं भी आरंभ की जाएंगी इसके साथ ही एपी एप्लीकेशन कंप्यूटर सांइस का एक पद भी शीघ्र भरा जाएगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां मंे कैंपस प्लेसमेंट डाइव का भी शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्व है तथा इसी दिशा में रोजगार मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं।

इस शिविर में 113 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारियों तक के वेतन में कटौती, बजट में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

हिमाचल डेस्क - हिमखबर  हिमाचल प्रदेश की चरमराती अर्थव्यवस्था को...

सुक्खू सरकार का दिव्यांगों को बड़ा तोहफा, पेंशन में बढ़ोतरी; अब 1700 की जगह मिलेंगे इतने रुपए

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को मजबूत...

पूर्व CM धूमल ने साधा निशाना, बोले- “सुक्खू सरकार का बजट दिशाहीन, केंद्र के सहयोग पर टिका हिमाचल का विकास”

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार...

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...