नगरोटा बगवां में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां- राजीव जस्वाल

एसडीएम नगरोटा बगवां शशी पाल नेगी ने जानकारी दी है कि दीपावली पर्व केे मद्देनजर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव और जन सुरक्षा के लिए उपमंडल नगरोटा बगवां के अंतर्गत तहसील नगरोटा बगवां में पटाखों की ब्रिकी चिन्हित स्थान पर की जायेगी।

उन्होंने बताया धारा 144 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संदर्भ में आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पटाखों की ब्रिकी के लिए नगरोटा बगवां में नगर परिषद् के गांधी मैदान को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि ध्वनि व पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए इस बार दीवाली में केवल हरे पटाखों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

एसडीएम ने बताया कि लाईसेंस एवं अनुमति प्राप्त पटाखा विक्रेता ही उक्त स्थान पर पटाखे बेच सकेगें। उन्होंने बताया कि पटाखों की बिक्री के लिए प्रातः 10 बजे से सायं आठ बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नेगी ने बताया कि चिन्हित स्थानों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी और इसकी अनुपालना न करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

उन्होंने बताया कि पटाखे जलाने के लिए समय भी तय किया गया है और लोग रात आठ बजे से 10 बजे के बीच पटाखे जला सकेंगे। उन्होंने पटाखा विक्रेताओं को ग्राम पंचायतों में खुले स्थानों पर ही पटाखे बेचने के निर्देश दिए हैंे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...