काँगड़ा – राजीव जस्वाल
पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत जसौर पंचायत में 2 नबंवर को हुए दोहरे मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी की पत्नी व बेटी को माननीय न्यायालय ने 18 नबंवर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले दोनों को न्यायालय ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की पत्नी ने मर्डर के दौरान प्रयोग की गई बंदूक को पुलिस को अपने घर से बरामद करवाया। आज समय अवधि समाप्त होने पर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

