धौलाकुआं में महिला ने की आत्महत्या, 8 महीने पहले की थी काेर्ट मैरिज

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के धौलाकुआं में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला मनजीत (19) ने 8 महीने पहले परिजनों की मर्जी के बिना धौलाकुआं में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद मनजीत व उसका पति अलग रह रहे थे।

मृतका के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा कमरे से मनजीत का शव किया।

प्रारंभिक छानबीन में पाया गया है कि महिला ने चुन्नी का फ‍ंदा बनाकर आत्महत्या की है। मृतका का पति सतीश कुमार एक पोल्ट्री फॉर्म में काम करता है। महिला ने जिस समय यह कदम उठाया, उस समय सतीश पोल्ट्री फार्म में ड्यूटी पर गया हुआ था।

पड़ोस की रहने वाली एक महिला ने मनजीत को कमरे के अंदर पंखे में लटका हुआ देखा, जिसके बाद मामले का पता चला। वहीं पुलिस को माैके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...