धारकंडी के बहादूर सैनिक शहीद तिलक राज सानू को जन्मदिन पर दी श्रद्धांजलि

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

2 मई, 1988 को जन्मे तिलक राज अप्रैल, 2007 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सी.आर.पी.एफ.) में भर्ती हुए थे। आज इनकी सहादत को याद करके आँखे फिर से गमनिम हो गई हैं।

तिलक राज सानू अप्रैल, 2007 में सी.आर.पी.एफ. में भर्ती हुए थे शहीद तिलक राज पुत्र लायक राम मूल रूप से हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा शाहपुर के धारकंडी की रुलेहड़ पंचायत के बतूनी गांव से थे और कुछ साल पहले ज्वाली धारकलां गाम शिफ्ट हो गये थे तिलक राज सानू गाँव धारकलां में आपने परिवार के साथ रहते थे।

दिन 14 फरवरी 2019 पुलवामा में आतंकियों ने सेना की जिस बस को निशाना बनाया उसमें जिला कांगड़ा ज्वाली के धारकला गांव का जवान तिलक राज पुत्र लायक राम भी सवार था।

शहीद तिलक राज यू-ट्यूब पर तिलक राज शानू के नाम से खासे मशहूर थे। शहीद के गीत ‘मेरा सिद्दू’बडा शराबी लोकगीत को काफी लोगों ने यू-ट्यूब पर देखा।

बचपन से गाने के शौंक को शहीद तिलक राज ने सीआरपीएफ में भर्ती होने के बाद पूरा किया था। स्कूल में भी तिलक राज प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में गाते थे,लेकिन शहीद होने पहले ही शहीद तिलक राज ने अब तक तीन गाने गा चुके थे जबकि दिल्ली में सीआरपीएफ के एक कार्यक्रम में गाए डोगरी गीत का वीडियो भी अपने चैनल पर तिलक ने अपलोड किया था। शहीद तिलक राज यू-ट्यूब पर भी अपने गीतों के साथ सदा के लिए अमर हो गए।

उनकी शहादत के बाद भी आज उनके प्रशंसकों का जोश कम नहीं हुआ है। यू-ट्यूब चैनल पर तिलक केे वीडियो को देखकर उस पर शहीद तिलक अमर रहे और जय हिंद जैसे कमेंट कर रहे हैं।

तिलक के गीत ‘मेरा सिद्दू’ को दशकों ने बहुत प्यार दिया गायकी के सफर को पीछे न छोडते हुए छह नवंबर 2018 को तिलक शानू प्रोडक्शन में अपलोड नीलमा गद्दन को दशकों के समक्ष रखा इसे तिलक ने स्वयं लिखा इस गीत को लाखो दशकों ने इस गीत को सूना और पसंद किया।

इससे पूर्व 23 अगस्त 2018 को अपना तीसरा गाना प्यारी मोनिका गाने का वीडियो जो अपलोड किया गया जिसे भी दशकों ने काफी पसंद किया तिलक राज की शाहदत को याद करते हुए नुरपर से लोकप्रिय गायक महिन्द्र सिह ठाकुर ने गाया “तिलक राज सानू तेरी आवे बड़ी याद” इस गीत को गाया जिसमे तिलक राज के साथ जो घटना घटी जिस दिन व शहीद हुए उन सभी बातो की मुल रूपी व्याख्या की महिन्द्र सिह ठाकुर ने बड़ी ही गमहीन आवाज मे इस घटना को एक गीत का रूप देकर गाया है।

14 फरवरी के उस मनहूस दिन को याद करके आज उनके जन्मदिन पर तिलक राज सानू को श्रद्धांजलि अर्पित की

हिमाचल के लोक गायक प्रवीन कपूर, मोहिंदर सिंह ठाकुर, अजय कुमार भोला, स्वरूप शर्मा,अमन शर्मा सुरेन्द्र टंडन, अनिता डोगरा, रितिका कौशल, एक्टर्स, सुनील कौशल, सन्नी ठाकुर, अमित भरद्वाज, लव भरद्वाज, शशि कुमार सन्नी,विजय कुमार विशिष्ट, तरसेम जरियाल, शीमू चौधरी, सोनिका भरद्वाज, नीतू ठाकुर,शिल्पी, दर्शना जरियाल, मीनू भटृ, पूजा, इन सब ने नम आँखों से याद किया ओर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा ऐ मेरे देश के बीर सैनिक मै अपको सत सत नमन करता हूं। और जब तक सांस है। आप हमारे दिल मै रहोगे ओर कभी आपका रुतबा काम नही होगा भगवान् आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें वीर शहीद अमर रहो वंदेमातरम् जय हिंद जय जबान जय भारत कहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...