धान की पनीरी के लिए सिर पर पानी ढो रहे किसान

--Advertisement--

सिहुंता में बारिश न होने से बढ़ी किसानों की परेशानी

सिहुंता – अनिल संबियाल

क्षेत्र के तहत आती ग्राम पंचायत कामला में धान की पनीरी के लिए किसानों को पानी सिर पर ढोकर लाना पड़ रहा है। इसके बाद इस पानी को खेतों में फेंका जा रहा है। बारिश न होने की वजह से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि विभाग की ओर से बनाई गई नई खग्गल सिंचाई कूहल में भी पानी नहीं है।

ऐसे में किसानों को पानी पनिहार से ढोकर लाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि क्षेत्र के अधिकतर किसान धान उगाकर अपनी आजीविका अर्जित करते हैं लेकिन इस बार बारिश न होने से धान की पनीरी को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

किसानों सुरेंद्र कुमार, बाबू राम, चैन सिंह, करनैल सिंह, कर्म चंद, पूर्ण चंद, खेम राज, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, रोशन लाल आदि का कहना है कि खेतों को सींचने के लिए पंचायत के साथ लगते पनिहार से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।

उन्होंने बताया कि करीब आधा किलोमीटर दूर पनिहार है। ऐसे में दिन का अधिकतर समय उनका पानी ढोने में ही निकल रहा है। इस बार समयानुसार बारिश नहीं हो रही है। बहरहाल, बिना बारिश के धान की पनीरी निकालने के लिए किसानों को पानी पनिहार से लाकर खेतों में फेंकना पड़ रहा है।

सहायक अभियंता दिनेश पठानियां के बोल

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता दिनेश पठानिया का कहना है कि बारिश न होने की वजह से क्षेत्र के जल स्रोत में पानी की कमी आई है। कहा कि बिना बारिश के कूहल को भी संचालित नहीं किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...