धर्मशाला : JBT बैचवाइज भर्ती में बीएड अभ्यर्थियों को शामिल करने पर JBT प्रशिक्षु उग्र, रोष रैली निकाली

--Advertisement--

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

बीएड अभ्यर्थियों को जेबीटी बैचवाइज भर्ती में शामिल न करने की मांग को लेकर जेबीटी प्रशिक्षुओं ने बुधवार को जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ की अगुवाई में पुलिस ग्राऊंड से उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा कार्यालय स्थित धर्मशाला तक रैली निकाली।

रैली के बाद संघ के सदस्यों ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांग को नहीं माना जाता है तो शिमला में आमरण अनशन करेंगे तथा अपनी डिग्री-डिप्लोमा सरकार को सौंपेंगे।

ज्ञापन में कहा गया है कि जेबीटी बैचवाइज भर्ती में एक व्यक्ति की न्यूनतम योग्यता को लेकर निदेशक ने जो स्पष्टीकरण मांगा है, उसमें निदेशक ने एनसीटीई की 13 अक्तूबर, 2021 और 28 जून, 2018 की अधिसूचनाओं का वर्णन किया है, जो अभी उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है।

शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना को उच्च न्यायालय के फैसले तक स्थगित किया जाए। जेबीटी भर्ती में बीएड डिग्री धारकों को पात्रता न दी जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...