धर्मशाला: 45 वर्षीय व्‍यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर दे दी जान

--Advertisement--

Image

पुलिस चौकी योल के टीका वणी गांव में एक व्‍यक्ति ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। 45 वर्षीय देश राज टीका वणी का रहने वाला था। देशराज की माैत से बेटा-बेटी पत्नी व बुजुर्ग मां बेसहारा हो गए हैं।

धर्मशाला, राजीव जसबाल 

पुलिस चौकी योल के टीका वणी गांव में एक व्‍यक्ति ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। 45 वर्षीय देश राज टीका वणी का रहने वाला था। देशराज की माैत से बेटा-बेटी, पत्नी व बुजुर्ग मां बेसहारा हो गए हैं। उनके पिता का निधन काफी साल पूर्व हो चुका है।

बताया जा रहा है देशराज मानसिक तौर पर पीड़ित था। कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष पवन चौधरी ने बताया सुबह सात बजे के करीब वंदरोरडू के समीप कुछ लोगों ने उसे पेड़ से लटका देख सूचना दी। इस पर योल पुलिस को सूचित किया गया।

इनके परिजनों के मुताबिक वह सुबह तीन बजे के करीब पत्नी से शौच जाने की बात कर घर से निकला था। साथ में अपने कुत्ते को भी ले गया था। जब काफी देर के बाद कुत्ता घर पहुंच गया तो परिवार के सदस्‍यों ने उसकी तलाश शुरू की। पत्नी के अनुसार वह पिछले काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान थे।

वहीं सदर थाना धर्मशाला की कार्यकारी प्रभारी प्रियंका चौहान ने बताया मृतक मानसिक तौर पर पीडि़त था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रिपोर्ट आने पर आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...