धर्मशाला-मैक्‍लोडगंज खड़ा डंडा मार्ग पर रात 2 बजे कार दुर्घटनाग्रस्‍त, 3 लोग थे सवार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

मैक्लोडगंज धर्मशाला मार्ग पर रात को एक सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए डाक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया गया है।

यह घटना रात दो बजे की बताई जा रही है जब स्थानीय निवासी मैक्लोडगंज से धर्मशाला आ रहे थे और खड़ा डंडा मार्ग में बाया चंद्रेश कुमारी रेजिडेंस मार्ग से होते हुए धर्मशाला की तरफ आ रहे थे।

ऐसे में मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे खाई की तरफ लुढ़क गई और पलटकर गिरी है। जिससे वाहन को तो नुकसान पहुंचा ही है साथ ही साथ तीन लोग घायल हुए हैं।

हालांकि तीनों का जीवन सुरक्षित है और टांडा मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिस जगह पर वाहन गिरा है उस जगह पर तीखा मोड़ है और साइड में कोई पैरापिट भी नहीं है।

अकसर चालक जल्दी मैक्लोडगंज पहुंचने व वहां से धर्मशाला पहुंचने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मार्ग खतरनाक ढलानदार है और यहां हलकी सी चूक भी भारी पड़ जाती है।

जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वह मैक्लोडगंज पुलिस थाने के तहत आता है और मैक्लोडगंज पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...