धर्मशाला में हुई स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान की शुरुआत, दो महीने चलेगा अभियान

--Advertisement--

डीसी बोले… कूड़े का सही निष्पादन सबकी जिम्मेदारी, घर से ही अलग करें गीला और सूखा कचरा।

धर्मशाला, 10 फरवरी – हिमखबर डेस्क 

घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से ही कूड़े के सही निष्पादन और उसके उचित संकलन को लेकर धर्मशाला नगर निगम में स्वच्छ शहर – समृद्ध शहर अभियान की शुरूआत की गई है।

अभियान का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि ‘मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी’ थीम के साथ इस अभियान को 60 दिनों तक धर्मशाला नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत स्वच्छता मित्रों और नगर निगम द्वारा लोगों को घरों पर ही गीला तथा सूखा कूड़ा अलग करने बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कूड़े के सही प्रबंधन की जिम्मेदारी जितनी नगर निगम की है उतनी ही हम सबकी भी है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों तथा स्वच्छता मित्रों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शहर की साफ सफाई तथा डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आम जनमानस, गैर सरकारी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, होटल संचालकों और व्यापार मंडलों का सहयोग भी लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के साथ शहर के सभी वार्डों में समाधान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पार्षद तथा नगर निगम के अधिकारी वार्डों का दौरा कर लोगो की समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे।

उपायुक्त ने होटल कारोबारियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला वैश्विक स्तर पर एक प्रतिष्ठित पर्यटन गंतव्य है। यह शहर जितना अधिक स्वच्छ और सुंदर बनेगा उतना ही अधिक यहां पर्यटकों का आगमन होगा।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला के स्वच्छ और सुंदर बनने से यहां के लोगों की आर्थिकी में भी व्यापक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि कुड़ा प्रबंधन के क्षेत्र में नगर निगम को आत्मनिर्भर बनने की आज आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने सभी को इस दिशा में मिलजुलकर काम करने का आह्वान किया।

इस दौरान धर्मशाला नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी हितधारकों ने स्वच्छता से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा कर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में धर्मशाला नगर निगम की महापौर नीनू शर्मा, उप महापौर तेजेंद्र कौर, संयुक्त निदेशक नगर निगम सुरेंद्र कटोच सहित सभी वार्डों के पार्षद, स्वच्छता मित्र, होटल कारोबारी और व्यापार मंडल धर्मशाला के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...