धर्मशाला में स्कूल बस और पंजाब रोडवेज बस की भिड़ंत, चालक गंभीर घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

धर्मशाला में बस स्टैंड के समीप शनिवार को एक सड़क हादसा पेश आया। इस घटना में एक निजी स्कूल बस और पंजाब रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। हालांकि हादसे में स्कूल बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार स्कूल बस बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए जा रही थी, लेकिन बस स्टैंड के पास पहुंचते ही दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें बस सड़क से नीचे उतर गईं और स्कूल बस पलट गई, जिसके चलते चालक बस के अंदर फंस गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चालक को बस से बाहर निकाला और उसे तत्काल धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर किया गया है। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल बस में कोई बच्चा मौजूद नहीं था। अगर बच्चे बस में होते तो इस हादसे में बड़ा नुक्सान हो सकता था। वहीं पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री के बोल

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हादसे के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...