धर्मशाला तथा पालमपुर में विद्युत महोत्सव होगा आयोजित: डीसी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला में 29 जुलाई तथा पालमपुर में 30 जुलाई को मनाया जाएगा

धर्मशाला, 13 जुलाई – राजीव जस्वाल

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कांगड़ा जिला में 29 तथा 30 जुलाई को विद्युत महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें 29 जुलाई को धर्मशाला के बीएड कालेज के सभागार तथा 30 जुलाई को पालमपुर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बुधवार को डीसी कार्यालय के सभागार में विद्युत महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार के माध्यम से शतप्रतिशत घरों को विद्युत के साथ जोड़ने के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित किए गए हैं,

इन कार्यक्रमों के लाभार्थियों तथा जन प्रतिनिधियों को भी इस समारोह में विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा इसके साथ ही विद्युत विभाग, हिम उर्जा परियोजना के माध्यम से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि विद्युत महोत्सव में विद्युत बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के आधार पर सात शार्ट फिल्मस भी दिखाई जाएंगी इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने विद्युत बोर्ड तथा हिम उर्जा के अधिकारियों को विद्युत महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश देते हुए इसमें लाभार्थियों तथा जन प्रतिनिधियों की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

इससे पहले एडीएम रोहित राठौर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए विद्युत उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि देश भर में 25 जुलाई से 31 जुलाई तक विद्युत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कांगड़ा जिला में दो जगहों पर उत्सव के आयोजन किया जाएगा।

इस के लिए विद्युत विभाग, एसजेवीएनएल, हिम उर्जा के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समारोह के सफल आयोजन के लिए दायित्व भी दिए गए हैं।

इस अवसर पर एसडीएम धर्मशाला, एसडीएम पालमपुर, एक्सीयन विद्युत विभाग विकास ठाकुर, हिम उर्जा के अधिकारी तथा विकास खंड अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...