धर्मशाला क्षेत्र में पटाखे बेचने के लिए स्थान निर्धारित

--Advertisement--

धर्मशाला 13 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क 

दीवाली पर्व को लेकर धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में चिहिन्त स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री हो सकेगी इस बाबत एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन ने आदेश जारी किए हैं।

आदेश जारी करते हुए कहा कि कचहरी अड्डा, डिपो बाजार, सिविल बाजार तथा इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर ग्राउंड फ्लोर पार्किंग में पटाखे बेचने के लिए स्थान निर्धारित किया गया है।

इसके साथ ही मुख्य बाजार कोतवाली, कैंट रोड, ब्रिज लाल रोड, गुरूद्वारा रोड, खनियारा रोड, ओल्ड चड़ी रोड, खड़ा डंडा रोड तथा इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए कोतवाली बाजार के कमेटी हाॅल के प्रांगण में स्थान निर्धारित किया गया है।

मैकलोडगंज तथा इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए भागसूनाग रोड पर सब्जी मंडी का ओपन प्लेस निर्धारित किया गया है। दाड़ी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए दाड़ी मेला ग्राउंड का स्थान पटाखों को बेचने के लिए निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि उपमंडल धर्मशाला के पंचायत क्षेत्रों में भी केवल खुले क्षेत्र में की पटाखे बेचने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि पटाखों की बिक्री के लिए सुबह 8 से शाम 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

एसडीएम ने कहा कि निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं भी पटाखे बेचने की इजाजत नहीं दी जाएगी तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...