धर्मशाला को वनडे वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी, अक्तूबर से होने वाले टूर्नामेंट के लिए 12 वेन्यू में शामिल

--Advertisement--

बीसीसीआई ने अक्तूबर से होने वाले टूर्नामेंट के लिए 12 वेन्यू में किया शामिल

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर, 2023 तक में होने वाले वनडे वल्र्ड कप के लिए दुनिया के खूबसूरत स्टेडियमों में से एक धर्मशाला को भी मैचों की मेजबानी का मौका मिल सकता है। विश्व कप के लिए बीसीसीआई द्वारा चुने गए एक दर्जन क्रिकेट स्टेडियम में से धर्मशाला को भी चुना गया है।

धर्मशाला के अलावा बीसीसीआई ने गुवाहाटी, मुंबई, हैदराबाद, बंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर और राजकोट सहित अहमदाबाद का चयन किया है।

बीसीसीआई ने अभी तक विशेष स्थान का चयन नहीं किया है और न ही वार्म अप मैचों को लेकर शहर चुने हैं। पर फिलहाल धर्मशाला और क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक बड़ी खबर है। बीसीसीआई द्वारा प्रस्तावित इन क्रिकेट स्टेडियमों के लिए अंतिम मंजूरी आईसीसी द्वारा दी जानी है।

वनडे वल्र्ड कप में 46 दिनों में कुल 48 मैच खेले जाने हैं। हालांकि खिताबी मुकाबले के अलावा बीसीसीआई ने अभी तक किसी भी खेल के लिए स्थानों का नाम फाइनल नहीं किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बरसात के बाद वल्र्ड कप का आयोजन होना है। ऐसे में मौसम व मानसून को ध्यान में रखते हुए ही बीसीसीआई मैचों को शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहा है। हालांकि, आमतौर पर आईसीसी विश्व कप के कार्यक्रमों की घोषणा कम से कम एक साल पहले कर देता है।

पर इस बार बीसीसीआई, भारत सरकार से जरूरी मंजूरी मिलने काइंतजार कर रहा है। इसमें दो प्रमुख मुद्दे शामिल हैं, जिसमें वल्र्ड कप टूर्नामेंट के लिए टैक्स में छूट प्राप्त करना और पाकिस्तान टीम के लिए वीजा मंजूरी, जो 2013 की शुरुआत से आईसीसी के आयोजनों को छोडक़र भारत में नहीं खेली है।

17-19 मई को आईपीएल का रोमांच

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में वनडे वल्र्ड कप से पहले 17 और 19 मई को आइपीएल सीजन-2023 के दो मैच खेले जाने हैं। 17 मई को पंजाब किंग्स इलेवन और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होना है, वहीं 19 मई को पंजाब और दिल्ली के बीच मैच खेला जाना है।

ऐसे में अब वनडे वल्र्ड कप के लिए धर्मशाला का चयन होना एचपीसीए के लिए बड़ी खबर है। आईपीएल मैचों से पूर्व धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को सजाने संवारने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

इंदौर शिफ्ट हुआ था टेस्ट मैच

इससे पहले पहली मार्च, 2023 से धर्मशाला को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दूसरे मैच की मेजबानी का मौका मिला था, लेकिन मैदान तैयार न होने के चलते यह मैच इंदौर शिफ्ट हो गया था।

हालांकि अब मैदान में घास अच्छी तरह आ चुकी है और मैदान में हाल ही में नया डे्रनेज सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे बारिश के बाद कुछ ही मिनटों में मैदान सूख जाएगा।

आरपी सिंह, अध्यक्ष, एचपीसीए के बोल

वनडे वल्र्ड कप-2023 के धर्मशाला में भी मैच होंगे। इससे पहले भी टी-20 वल्र्ड कप के सफल मैच यहां हुए हैं। ऐसे में अधिक व बड़े मैचों की मेज़बानी धर्मशाला को मिलने की उम्मीद जताई है।

अविनेश परमार, महासचिव, एचपीसीए के बोल

वनडे वल्र्ड कप में धर्मशाला स्टेडियम को शार्टलिस्ट किया जाना अच्छी बात है। यहां पहले भी सफल आयोजन किए गए हैं, ऐसे में अधिक मैच मिलने की उम्मीद है। एचपीसीए की ओर से मेज़बानी के लिए पूरी तैयारियां की जाएंगी

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...