धर्मशाला अस्पताल में शुरू हुए हर्निया-पत्थरी के मरीजों के ऑपरेशन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हर्निया, पत्थरी और अपेंडिक्स के मरीजों के लिए राहत की खबर है। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में इलाज करवा रहे ऐसे मरीजों को अब ऑपरेशन के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज का रुख नहीं करना पड़ेगा। धर्मशाला अस्पताल को सर्जरी के डॉक्टर सहित एनेस्थीसिया के दो विशेषज्ञ डॉक्टर मिल गए हैं।

धर्मशाला अस्पताल को सर्जरी और एनेस्थीसिया के डॉक्टर मिलने से जहां मरीजों का लाभ मिलेगा, वहीं टांडा अस्पताल पर सर्जरी के मरीजों का लगातार बढ़ रहा भार भी कुछ कम होगा।

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकिस्ता अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि सर्जरी विभाग में डॉक्टर जीवन ने कार्य संभाल लिया है। इससे पहले वह जोगिंद्रनगर अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे। इसके अलावा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर रूबी और डॉ. नंदनी ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।

सर्जरी और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यहां पहले हर हफ्ते हर्निया, पथरी और अपेंडिक्स के करीब पांच से छह मरीजों के ऑपरेशन होते थे। अब खाली पद भरने से मरीजों को सुविधा होगी।

बता दें कि करीब दो महीने पहले अस्पताल से सर्जरी के डॉक्टर सीनियर रेजीडेंटशिप के लिए चले गए थे। इसके बाद से यह पद खाली चल रहा था। यहां आ रहे सर्जरी के मरीजों को टांडा अस्पताल जाना पड़ रहा था।

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय दत्ता ने बताया कि नए डॉक्टर मिलने से मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हर सप्ताह पांच से छह मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...