धनोटु में पुलिस ने हेरोइन के साथ दो युवक किए गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

सुंदरनगर थाना पुलिस ने धनोटु में 10.02 ग्राम हीरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान 32 वर्षीय सतीश कुमार निवासी कनैड और 24 वर्षीय धीरज कुमार निवासी भरडवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एसआइयू के मुख्य आरक्षी टेकचंद टीम सहित धनोटू में लगाए नाके पर थे। हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान सुंदरनगर  की ओर आ रही एक कार एचपी-49-1287 को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम को देकर कार में सवार दोनों युवक घबरा गए। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 10.02 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसआइयू की टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए आरोपितों की सुंदरनगर पुलिस थाना के हवाले कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच का जिम्मा एएसआई राजेंद्र कुमार को सौंपा गया है। आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपित यह चिट्टा कहां से लाए थे। उन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...