धनेड़ आंगनबाड़ी केंद्र में वर्कर की नियुक्ति को लेकर भड़के ग्रामीण, जड़ा ताला

--Advertisement--

धनेड़ आंगनबाड़ी केंद्र में वर्कर की नियुक्ति को लेकर भड़के ग्रामीण, जड़ा ताला

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

हमीरपुर जिला के धनेड़ आंगनबाड़ी केंद्र एक में अन्य वार्ड से आंगनबाडी वर्कर की नियुक्ति करने के विरोध में ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला जड़ दिया है। मामले में धनेड पंचायत में आंगनबाड़ी वर्कर की नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है।

जानकारी के अनुसार धनेड़ में वार्ड नंबर 2 में आंगनबाड़ी केंद्र एक में कर्मचारी की नियुक्ति कहीं और होने पर पद खाली हो गया था, लेकिन विभाग ने नादौन से एक महिला को इस आंगनबाड़ी केंद्र में शिफ्ट कर दिया है, जिसका गांव के लोग का विरोध जता रहे हैं। गुस्साए लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र में ताला जड़ दिया है।

वहीं, 3 दिनों से सीडीपीओ विभाग के द्वारा भी कर्मचारी भेजकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया है, लेकिन ग्रामीण नहीं मान रहे हैं और अपनी बात पर अड़े हुए हैं। युवती पूनम ने बताया कि नादौन के खुंगन से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को धनेड़ आंगनबाड़ी केंद्र एक में शिफट कर दिया है।

बता दे कि ग्रामीणों ने इस बावत कई बार सीडीपीओ विभाग के चक्कर काटकर नियमानुसार इसी वार्ड से पात्र महिला को वर्कर के तौर पर नियुक्ति करने के लिए मांग की थी, लेकिन विभाग ने गुपचुप तरीके से अब अन्य जगह से महिला वर्कर को शिफट कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसी के चलते ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लगा दिया है और ताले को तब तक नहीं खोला जाएगा जब तक ग्रामीणों की मांग को नहीं माना जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...