द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय रैत में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय रैत में संजीवनी क्लब के सौजन्य से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया । इस मौके पर महाविद्यलाय कार्यकारी निदेशक ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर मंत्रोचारण से हुई ।

कार्यक्रम में पहले प्रशिक्षु छात्रों मानया, रिताक्षी ,नीरज और कोमल ने गुरु महिमा पर व्याख्यान किया। वहीं रजत ने कविता गायन किया।

इसके बाद प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि पौराणिक काल के महान व्यक्तित्व, ब्रह्मसूत्र, महाभारत, श्रीमद्भागवत और अट्ठारह पुराण जैसे अद्भुत साहित्यों की रचना करने वाले महर्षि वेदव्यास जी का जन्म आषाढ़ पूर्णिमा को हुआ था। वो आदि-गुरु माने जाते हैं। गुरु पूर्णिमा का यह प्रसिद्ध त्यौहार व्यास जी की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

आज के दिन हमें अपने गुरुओं को व्यास जी का अंश मानकर उनकी पूजा करनी चाहिए. गुरु से मन्त्र प्राप्त करने के लिए भी यह दिन श्रेष्ठ माना जाता है. इस दिन गुरुजनों की सेवा करने का बहुत महत्व है.

वहीं मुख्यातिथि ने संजीवनी क्लब को बधाई दी और कहा कि यह दिन गुरु शिष्य के प्रेम को दर्शाता है और गुरु का जीवन में क्या महत्व है, यह एहसास करवाता है। इसके बाद उन्होंने मेडिटेशन का सत्र लिया ।

इस मौके पर प्रबंधक निर्देशक जी.एस पठानिया,कार्यकारिणी निर्देशक बी.एस पठानिया,प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा,एचओडी सुमित शर्मा व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...