शाहपुर – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय रैत महाविद्यालय धौलाधार इको क्लब और एनएसएस की तरफ से बन महोत्सव प्रथम चरण के तहत मोक्ष धाम ठम्बा में शिव पूजा के बाद पहाड़ियों पर हरियाली रोपी गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधक निदेशक जीएस पठानियां ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की वहीं महाविद्यालय कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानियां ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस मौके पर 60 के करीब विभिन्न विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा अगले चरण में 500 के करीब पौधे रोपने का प्रण लिया गया।
एचओडी सुमित शर्मा के बोल
इस मोके पर एचओडी सुमित शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक स्रोतों के दोहन की वजह से मानव जीवन को आज अत्यधिक गर्मी और अति वृष्टि और भूसखलन जैसी कुछ विकट परिस्थियों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए उन्होंने आम लोगों से भी आह्वाहन किया कि वह भी इस पुण्य काम में आगे आएं इस महत्वपूर्ण संसाधन के सतत प्रबंधन के बारे में लोगों जागरूक रहे।
ये रहे उपस्थित
इस मोके पर महाविद्यालय प्रबंध निदेशक जीएस पठानियां, कार्यकारी निदेशक बीएस पठानियां, एचओडी सुमित शर्मा सहित स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।

