द्रोणाचार्य में हुआ “फिर एक मुलाकात-चैप्टर 5” का आयोजन

--Advertisement--

Image

रैत- नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में एलुमनाई मीट “फिर एक मुलाकात-चैप्टर 5” का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का आरम्भ दीपप्रज्वलन से किया गया l सचिन गुलेरिया (फॉरमर क्लब प्रेसिडेंट) ने एलुमनाई एसोसिएशन के उदेश्यों एवं महाविद्यालय की गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया l

महाविद्यालय के कार्यकारिणी निर्देशक बी.एस.पठानिया ने सभी उपस्थित एलुमनाई का स्वागत किया l महाविद्यालय की टी.पी.ओ. मेघना पठानिया ने सभी एलुमनाई से डिस्कशन करते हुए इस वर्ष की नई एलुमनाई कमेटी बनाई l कैलाश (प्रेसिडेंट) रितेश (वाईस प्रेसिडेंट) अभिषेक (जनरल सेक्रेटरी) सिधांत (जॉइंट सेक्रेटरी) संदीप (ट्रेजरर) शिवाली, शंकर, शिवानी (एग्जीक्यूटिव मेम्बेर्स) चुने गये l

कैलाश (प्रेसिडेंट) ने आगामी वर्ष के लिए एलुमनाई क्लब के नये प्रस्ताव प्रस्तुत किये एवं सभी की सहमती प्राप्त की l एलुमनाई में सिधांत,संदीप, रितेश, कैलाश,शिवानी एवं उपस्थित सभी एलुमनाई ने अपने विचार भी शेयर किये l

डा.परवीन शर्मा ने कहा कि हमारे छात्र सभी जगह हैं और उन लोगों ने जो प्रस्ताव पास किये हैं उस के मुताबिक वे लोग अपने कॉलेज के साथ

-साथ समाज के विकास में भी योगदान करेंगे। क्लब संजोजिका सहायक प्रो.इंदु ने सभी एलुमनाई का धन्यवाद किया l इस अवसर पर बी.एड. की छात्रा अनु, दीक्षा ने नृत्य प्रस्तुत किया एवं बीबीए फाइनल की इशानी ने कविता प्रस्तुत की l अंत में नई कमेटी की मीटिंग का भी आयोजन किया गया l

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधन निर्देशक जी.एस.पठानिया,कार्यकारिणी निर्देशक बी.एस.पठानिया, प्रधानाचार्य डा.बी.एस.बाघ,डा.परवीन शर्मा, सहायक प्रो.सुमित शर्मा,विभागाध्यक्ष, क्लब संजोजिका सहायक प्रो.इंदु, सभी अध्यापक वर्ग एवं सभी एलुमनाई उपस्थित रहे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...