द्रमण में वेल्डिंग करते वक्त गिरने से युवक की मौत

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

थाना शाहपुर के अंतर्गत द्रमण में वेल्डिंग करते समय नीचे गिरने से 27 वर्षीय कांगड़ा निवासी युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को नवनीत कुमार (27) निवासी नटेहड़ तहसील कांगड़ा द्रमन (शाहपुर) में दो अन्य लडक़ो के साथ केदारनाथ के घर की पहली मंजिल पर वेल्डिंग का काम कर रहा था।

अचानक नीचे गिर गया, जिससे सिर पर चोटें आईं। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी शाहपुर के बोल

थाना प्रभारी शाहपुर कुलदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक नवनीत कुमार का धर्मशाला में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...