दो दिन में शिक्षकों के पद न भरे तो स्कूल में लगा देंगे ताला

--Advertisement--

Image

स्कूल में जमा एक और दो में प्रवेश ले चुके 77 विद्यार्थी 18 किलोमीटर दूर कल्हेल स्कूल में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं।उन्होंने बताया कि इस स्कूल में तीन पंचायतें करेरी, चरोड़ी और भावला के विद्यार्थी पढ़ने के लिए पहुंचते हैं।

चुराह – धर्म नेगी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल्ला में शिक्षकों के पद न भरने पर अभिभावक भड़क गए हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर स्कूल में दो दिन में अध्यापकों की तैनाती नहीं की गई तो वे स्कूल प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करेंगे।साथ ही स्कूल भवन को भी ताला लगा देंगे।

यही नहीं, उन्होंने सरकार को आत्मदाह करने की भी चेतावनी दे डाली है। अध्यापकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त डीसी राणा से मिला।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सरकार ने स्कूल को 2017 में स्तरोन्नत किया था। इस समय स्कूल में 342 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन स्कूल में वरिष्ठ कक्षाओं के लिए अध्यापकों की तैनाती नहीं की गई है।

ऐसे में स्कूल में जमा एक और दो में प्रवेश ले चुके 77 विद्यार्थी 18 किलोमीटर दूर कल्हेल स्कूल में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि इस स्कूल में तीन पंचायतें करेरी, चरोड़ी और भावला के विद्यार्थी पढ़ने के लिए पहुंचते हैं।

स्कूल में अध्यापकों के साथ-साथ प्रधानाचार्य का पद भी खाली है। बताया कि इस मामले के बारे में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई है लेकिन आज दिन तक कोई पहल नहीं हो पाई है।

प्रतिनिधिमंडल में खलील अहमद, रज्जाक, जवारदीन, हनीफ, मुस्सा, छज्जु राम आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...