दो टिप्‍परों के बीच जोरदार टक्‍कर में एक की मौत, चेस्‍सी से अलग हो गई बाडी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो 

मुबारिकपुर से दौलतपुर रोड पर कैंटर और टिप्पर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप घायल टिप्पर चालक की पीजीआइ चंडीगढ़ ले जाते समय रास्‍ते में ही मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ 42 वर्षीय टिप्पर चालक पवन कुमार उर्फ कालू पुत्र कश्मीर सिंह अलोह का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों के बीच इतनी जोरदार टक्‍कर हुई कि कैंटर की टक्कर लगने के बाद टिप्पर की बाडी चेस्सी से अलग हो गई और टिप्पर में केबिन में बुरी तरह फंसे चालक को स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसे बचाया न जा सका।

हादसे के बाद आरोपित कैंटर चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके का निरिक्षण करने के बाद हादसे में मौत का शिकार हुए चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और आरोपित कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब सवा चार बजे पवन कुमार टिप्पर लेकर मुबारिकपुर की तरफ से दौलतपुर की और जा रहा था। इस दौरान मुबारिकपुर से थोड़ा आगे ही पहुंचा था तो दौलतपुर की तरफ से आ रहे कैंटर चालक ने गलत दिशा में आकर टिप्पर को टक्कर मार दी।

कैंटर की टक्कर लगने के बाद टिप्पर की बाडी व चेस्सी अलग हो गई और टिप्पर के केबिन में दबकर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद ऊना से पीजीआइ चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

डीएसपी अम्ब इल्मा अफरोज का कहना है पुलिस ने आरोपित कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपित की उसकी तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...