दोस्त पर भरोसा करना पड़ा महंगा, मोबाइल लेकर खाते से उड़ाए 1 लाख रुपए

--Advertisement--

एक व्यक्ति को अपने दोस्त पर भरोसा करना महंगा पड़ गया है। मोबाइल पर फेसबुक व गूगल-पे अकाऊंट बनाने के बाद मोबाइल को अपने पास रखकर दोस्त ने इस शख्स के खाते से ही एक लाख रुपए की निकासी कर डाली है।

शिमला – नितिश पठानियां

एक व्यक्ति को अपने दोस्त पर भरोसा करना महंगा पड़ गया है। मोबाइल पर फेसबुक व गूगल-पे अकाऊंट बनाने के बाद मोबाइल को अपने पास रखकर दोस्त ने इस शख्स के खाते से ही एक लाख रुपए की निकासी कर डाली है।

इस बात का जब पता व्यक्ति को चला तो वह सन्न रह गया और इस बाबत उसने ढली पुलिस थाने में अमानत में ख्यानत व धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के मुताबिक कामेश्वर दत्त के साथ यह घटना रामपुर निवासी अनिल कुमार ने अंजाम दी है। अनिल कुमार व कामेश्वर की आपस में दोस्ती है।

कामेश्वर दत्त संजौली के सिमिट्री में किराए के कमरे में रहता है और अनिल कुमार ने ही कामेश्वर के मोबाइल पर फेसबुक के अलावा पैसों की ट्रांजैक्शन के लिए गूगल-पे अकाऊंट बनाया था।

अनिल ने गूगल-पे अकाऊंट बनाने के बाद कामेश्वर का मोबाइल यह कहते हुए अपने पास रखा था कि वह एक-दो दिन में उसे लौटा देगा।

कामेश्वर ने ढली थाना पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि अनिल ने उसके मोबाइल में गूगल-पे की सुविधा और पासवर्ड भी मोबाइल में सेव होने के कारण उसका लाभ उठाते हुए उसकी जानकारी के बिना एक लाख रुपए की निकासी कर ली।

पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 406 व 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...