देहरी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

--Advertisement--

Image

राजा का तालाब- अनिल कुमार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कॉलेज के एनएसएस वालंटियर्स द्वारा मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डा. संजय पठानिया, प्रोग्राम ऑफिसर डा. दीपशिखा, डा. प्रो.नीलम, प्रो.भवनिका व डा. राकेश उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विद्यार्थियों को महिलाओं के अधिकार व महिला सशक्तिकरण पर अवगत करवाने के लिए किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा स्नेह राणा द्वारा किया गया । इसके बाद छात्रा आस्था शर्मा, अंकिता, अमित, गौरव, अभिनव, स्वाति व सिया ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया तथा सभी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया ।

छात्रा आस्था शर्मा ने महिलाओं के अधिकार एवं उनके सम्मान के प्रति अपने विचार यूं सांझा करते हुए कहा कि” औरत मोहताज नहीं किसी गुलाब की वो खुद बागवान है इस पूरी कायनात की” ।

कार्यक्रम के अंत मे प्रो.नीलम ने महिलाओं के अधिकारों एवं समानता पर अपने विचार व्यक्त किये । वहीं प्रधानाचार्य संजय पठानिया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों तथा अध्यापकगणों को महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों के प्रति सजग किया । कार्यक्रम के समापन पर प्रोग्राम ऑफिसर डा. दीपशिखा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...