
परागपुर- आशीष कुमार
एक बहुत ही दुःखद घटना जो है देहरा विधानसभा के नेहरन पुखर इलाके में घटी है। जानकारी के अनुसार यहाँ के एक युवा सैनिक की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई है। सैनिक के भाई अंकुश ठाकुर ने बताया कि उनके भाई ने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। चिकित्सकों ने बताया कि किडनी फेल होने की वजह से उनकी मौत हुई है।
सैनिक वीरेंद्र कुमार असम राइफल्स में 2006 में भर्ती हुए थे और वो असम के गुवाहटी में तैनात थे। बस इस समय छुट्टी के दौरान घर आये हुए थे जहां पर बीमारी के कारण उनकी मौत का समाचार आज प्राप्त हुआ। सैनिक की मौत से समूचा इलाके में शौक की लहर है । आज उक्क्त सैनिक का दाह संस्कार कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन की तरफ से पुलिस द्वारा उनको श्रद्धाजलि दी गई।
वीरेंद्र कुमार के पार्थिव शरीर को मुख्य अग्नि देने पहुचे विधायक देहरा
वीरेंद्र कुमार के पार्थिव शरीर को मुख्य अग्नि देने के लिये स्थानीय विधायक होशियार सिंह ठाकुर भी पहुँचे उन्होंने बताया कि वो वीरेंद्र कुमार देश के एक वीर सैनिक थे उनका कम उम्र में जाना देश प्रदेश और उनके विधानसभा क्षेत्र के लिय बहुत ही दुःखद बात है उनकी क्षति कभी पूरी नही की जा सकती पर वो इस दुख की खड़ी में परिवार के साथ हर पल खड़े है ।
