देहरा: जांच में सही पाए गए सभी नामांकन, अब 5 प्रत्याशी मैदान में

--Advertisement--

जांच में सही पाए गए सभी नामांकन, अब 5 प्रत्याशी मैदान में।

देहरा, 24 जून – शिव गुलेरिया 

देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी नामांकन सही पाए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था।

उन्होंने बताया की मतपत्रों की जांच के लिए 24 जून (सोमवार) की तिथि निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि दर्ज नामांकन पत्रों की जांच आज सोमवार को सामान्य पर्यवेक्षक इजराइल वात्रे इंटी (आईएएस) की उपस्थिति में सम्पन्न कर दी गई है।

एसडीएम ने बताया कि जांच के दौरान उपचुनाव के लिए दाखिल सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज छंटनी के दौरान दो मुख्य दलों के प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए जाने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कवरिंग कैंडिडेट हरि ओम तथा भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग कैंडिडेट वीर सिंह के नामांकन कवरिंग उम्मीदवार होने के नाते स्वतः ही रद्द हो गए।

यह हैं पांच प्रत्याशी

देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए दर्ज नामांकन की छंटनी के बाद प्रत्याशियों की संख्या पांच हो गई है। एसडीएम ने बताया कि कांग्रेस से कमलेश ठाकुर, भाजपा से होशयार सिंह सहित तीन निर्दलीय उम्मीदवार संजय शर्मा, सुलेखा देवी और अरूण अंकेश स्याल अब चुनावी मैदान में हैं। वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...