देश में 1 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी 5जी सेवा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुभारंभ

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अक्तूबर को देश के पांचवी पीढ़ी की दूरसंचार सेवा 5 जी को लांच करेंगे। राजधानी के प्रगति मैदान में एक अक्तूबर से चार अक्तूबर तक चलने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी इस सेवा को शुरू करने वाले हैं।

हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन दूरसंचार मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री उस दिन देश में 5जी इंटरनेट सेवा की शुरूआत कर सकते हैं।

IMC के उद्घाटन के अवसर पर संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे। इसका आयोजन दूरसंचार विभाग और टेलीकॉम सेवायें देने वाली कंपनियों के शीर्ष संगठन सीओएआई मिलकर करता है। इस वर्ष आईएमसी का छठवां संस्करण है।

उल्लेखनीय है कि गत 1 अगस्त को संपन्न हुई 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में कंपनियों ने 1.50 लाख करोड़ रुपए से अधिक के स्पेक्ट्रम खरीदे थे। कंपनियों ने 150173 करोड़ रुपए में 51236 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदे थे। इसमें चार कंपनियों ने विशेषकर भाग लिया और इन चारों ने कुल मिलाकर 150173 करोड़ रुपए के 51236 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदे हैं। ये कंपनियां कर वर्ष 13365 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी।

स्पेक्ट्रम खरीदने वालों में अदाणी डेटा नेटवर्क, भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया सेलुलर शामिल है। रिलायंस जियो ने सबसे अधिक 88078 करोड़ रुपए में 24740 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम लिया है।

भारती एयरटेल ने 48088 करोड़ में लिए 19867 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम, वोडाफोन आइडिया सेलुलर ने 18799 करोड़ रुपए में 6228 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम और अदाणी डेटा नेटवर्क ने 212 करोड़ रुपये में 400 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम लिया है।

इसके तत्काल बाद कंपनियों ने 5 जी सेवा शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी और इसके लिए उपकरण आदि लगाने की शुरूआत कर दी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...