देवदार की लकड़ी की तस्‍करी करते वन विभाग की टीम ने गाड़ी समेत दबोचे दो लोग

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

आधी रात को हो रही थी देवदार की लकड़ी की तस्‍करी, वन विभाग की टीम ने गाड़ी समेत दबोचे दो लोगवन विभाग करसोग की टीम ने देर रात सनाराली खनुखली बीट के अंतर्गत लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसा है।

 

वन विभाग करसोग की टीम ने देर रात सनाराली खनुखली बीट के अंतर्गत लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसा है। टीम ने अवैध रूप से लकड़ी ले जा रही पिकअप गाड़ी पकडा है। मामला देर रात करीब साढ़े 12 बजे के आसपास का है।

 

वन विभाग करसोग की टीम ने देर रात सनाराली खनुखली बीट के अंतर्गत लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसा है। टीम ने अवैध रूप से लकड़ी ले जा रही पिकअप गाड़ी पकडा है। मामला देर रात करीब साढ़े 12 बजे के आसपास का है। पिकअप गाड़ी एचपी 30 7905 बखरोट हनुमान मंदिर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर बाझों कच्ची सुनसान सड़क से गुजर रही थी। जंगल में गश्त कर रही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि गाड़ी में लकड़ी ले जाई जा रही है।

 

विभाग की टीम को देख पिकअप में सवार 2 लोगों ने भागने की कोशिश की। लेकिन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आ गई व गाड़ी से देवदार के 19 स्‍लीपर बरामद किए। वन विभाग की टीम वन रक्षक उत्तम चंद,रमेश कुमार, व विक्रांत के प्रयास ने संयुक्त रूप से तस्करों पर शिकंजा कसने में कामयाबी हासिल की। वन विभाग की वन रक्षकों की टीम रात नौ बजे से गश्त कर रही थी। पुलिस ने मोके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल लाई जा रही है।

 

वन खंड अधिकारी वसु देवगर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात वन विभाग वन रक्षकों की टीम ने गश्त के दौरान लकड़ी ले जाती एक पिकअप गाड़ी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इसमें देवदार के 19 स्‍लीपर बरामद किए गए हैं। गाड़ी को कब्‍जे में लेकर दोषियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...