दूंन विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र जतरोग में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनन्द शर्मा ने कोंग्रेस प्रत्याशी राम कुमार के हक में किया जनसभा को सम्बोधित

--Advertisement--

Image

भाजपा और आप के कई नेता कोंग्रेस में शामिल

बद्दी/नालागढ़/बरोटीवाला – रजनीश ठाकुर

दूंन विधानसभा से कोंग्रेस के प्रत्याशी राम कुमार की तरफ से आज ग्राम पंचायत बनलगी के गांव जतरोग में एक जनसभा का आयोजन किया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे।

सबसे पहले राम कुमार ने हिमाचली टोपी ओर शाल ओढ़ाकर आनंद शर्मा को सम्मानित किया। ओर वहीं भाजपा सरकार को जुमलों की पार्टी बताकर कहा कि न तो आजतक किसी के खाते में 15-15 लाख रुपये आये।

नोटबन्दी के समय जिस परेशानी का सामना जनता को करना पड़ा इसे जनता आज तक भूला नही पाई। कोरोना काल मे भाजपा सरकार ने मरीजों को अस्पतालों की बजाए स्कूलों में बंद कर दिया। दवाइयों ओर इंजेक्शनों की काला बजारी की गई।

दूंन से पूर्व भाजपा विधायक पर बरसते हुए राम कुमार ने कहा कि उनके कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ भ्र्ष्टाचार हुआ है।
पूरे क्षेत्र में गुंडागर्दी का नंगा नाच पूर्व विधायक के समय मे हुआ है।

उन्होंने सिर्फ अपना ओर अपने परिवार का विकास किया है। उन्होंने ने कहा कि मेरे समय मे पट्टा ओर कुठाड़ में 2-2 एम्बुलेंस दी थी। जो आज बन्द हो गई हैं। पट्टा में 24 घंटे स्वस्थ सुविधा मेरे कार्यकाल में दी गई थी। वहां पर आज कोई डॉक्टर नही है।

सड़को का निर्माण मेरे समय मे हुआ

वहीं आनंद शर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की आज भाजपा के वो नेता भी प्रचार के लिए आ रहे हैं जिन्होंने हिमाचल सिर्फ नक्शे पर ही देखा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल ओर दूंन की जनता समझदार है। उन्हें पता है कि किस पार्टी ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी। कोनसी पार्टी ने भारत को विकास की ओर लेकर गई।

महँगाई पर भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीज़ल की कीमतें आसमान छू रही हैं। घरेलू गैस आम जनता की पहुंच से बाहर हो गई है। उन्होंने कहा कि जिला सोलन की सभी सीटें कोंग्रेस जीत रही है। अंत मे उन्होंने ने जनता से चौधरी राम कुमार के हक में वोट डालने की अपील की।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिला सोलन कोंग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार,ब्लॉक कोंग्रेस के अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रधान वीना रघुवंशी, नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी मदन लाल, यूथ प्रेजिडेंट प्रज्वल गुप्ता, निधि चौधरी, अजितेश चौधरी, डॉक्टर अंशु, नरेश ठाकुर, आशीष शर्मा, घनशाम, सुरजीत चौधरी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...