दुष्कर्म के बाद 15 साल की नाबालिग हुई नौ महीने की गर्भवती, मां की शिकायत पर मामला दर्ज़

--Advertisement--

दुष्कर्म के बाद 15 साल की नाबालिग हुई नौ महीने की गर्भवती, मां की शिकायत पर मामला दर्ज़

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर उपमण्डल में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 15 वर्ष की है और स्कूली छात्रा है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता बीमार रहने लगी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए।

मेडिकल परीक्षण में सामने आया कि पीड़िता नौ माह की गर्भवती है। इस घटना से परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने इसे लेकर पीड़िता से पूछताछ की, लेकिन वह नहीं जानती कि किसने उसके साथ दुष्कर्म किया है। रामपुर पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपित का पता लगाया जा रहा है।

पीड़िता की मां द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ नौ महीने पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को पेट में दर्द हो रहा था। इसके चलते उसे रामपुर के खनेरी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने पीड़िता का अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। इसकी रिपोर्ट में सामने आया कि उनकी बेटी नौ महीने की गर्भवती है।

इस बात का पता चलते ही परिवार सदमे में आ गया। पीड़िता की मां ने तुरंत रामपुर पुलिस थाने में अज्ञात शख्स के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-376 और पॉक्सो अधिनियम की धारा छह (यौन हमला) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस इस सिलसिले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं पीड़िता अस्पताल में उपचाराधीन है और उसकी हालत सामान्य है। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...