दुष्कर्म का आरोप सिद्ध, दोषी को कठोर कारावास एवं जुर्माना

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

जिला एवं सत्र न्यायालय मण्डी, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश, की अदालत ने दुष्कर्म करने और धमकी देने का दोष सिद्ध होने पर एक दोषी को भारतीय दण्ड सहिंता की धारा 376 के तहत 7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा के साथ ₹ 25,000/-जुर्माने की सजा सुनाईl

भारतीय दण्ड सहिंता की धारा 506 के तहत 1 वर्ष के कठोर कारावास की सजा के साथ ₹ 5,000/-जुर्माने की सजा सुनाईl यदि दोषी जुर्माना अदा नहीं करता है तो दोषी और एक वर्ष और तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगाl

जिला न्यायवादी मण्डी, कुलभूषण गौतम ने बताया कि दिनांक 16/03/2015 को पीडिता जंगल में भेड़ें चरा रही थी उसी दौरान दोषी ने पीडिता को जंगल में अकेला पाकर तेजधार हथियार (टोका) से डरा धमकाकर पीडिता के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी.

और उसके पश्चात दोषी ने पुन:  पीडिता को फ़ोन करके धमकी दी कि वह उसके पति को जान से मार देगाl पीडिता को दोषी ने इतना भयभीत कर दिया था कि उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना को किसी को नहीं बताया थाl लेकिन जब दोषी ने पीडिता को फोन पर उसके पति को मारने की धमकी दी.

तब पीडिता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में अपने पति को बताया और दिनांक 19/03/2015 को दोषी के खिलाफ महिला थाना मण्डी में अभियोग संख्या 1/ 2015 जिला मण्डी में दर्ज हुआ थाI उक्त मामले की छानबीन पूरी होने पर थानाधिकारी महिला थाना मण्डी, जिला मण्डी द्वारा दोषी  के खिलाफ चालान को अदालत में दायर किया थाI

उक्त मामले में सरकार की तरफ से मामले की पैरवी जिला न्यायवादी मण्डी, कुलभूषण गौतम मण्डी, जिला मण्डी द्वारा की गयीl उक्त मामले में अभियोजन पक्ष ने अदालत में 15 गवाहों के ब्यान कलम बन्द करवाए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...