दुरगेला स्कूल के 12 बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हाल ही में रैत खण्ड की अंडर-14 वर्ग के छात्र-छात्राओं की खण्ड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता गर्वमेंट सिनियर सेकेंडरी स्कूल वोह में संपन्न हुई। जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुरगेला स्कूल के 25 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।

इस खेल-कूद प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने वॉलीबाल खेल में प्रथम स्थान तथा खो-खो खेल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।साथ ही छात्राओं ने भी वॉलीबाल खेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्कूल के बच्चों द्वारा किए गए इस प्रदर्शन से स्कूल में खुशी का माहौल है। इस खेल-कूद प्रतियोगिता में स्कूल के 05 छात्रों व 07 छात्राओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।

स्कूल के प्रधानाचार्य नरिन्द्र सिंह जम्बाल व एस. सी. प्रधान बलविन्द्र सिंह ने सभी अध्यापकों, पी. टी . ई रवि कुमार, डी. पी.ई. राजेश व् सभी बच्चों की प्रतियोगिताओं में शानदार जीत के लिए बधाई दी और बच्चों से कहा कि कड़ी मेहनत करें और आने वाले समय में स्कूल तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...