दुःखद : महिला पुलिस अफसर की सडक दुर्घटना में मौत

--Advertisement--

Image

उत्तराखंड , अतुल उनियाल 

प्रदेश मे पुलिस अफसर की सडक दुर्घटना मे मौत । इस खबर के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। दरअसल नैनीताल एसएसपी ऑफिस में तैनात महिला एएसआई की घर लौटते वक्त सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला पुलिस अफसर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक खटीमा की रहने वाली महिला पुलिस अफसर कंचन सामंत नैनीताल एसएसपी ऑफिस में कार्यरत थी।

उनकी उम्र 39 वर्ष थी। शनिवार की शाम को ड्यूटी करने के बाद वह अपनी स्कूटी से अपने घर के लिए निकली थी। रात के 9:00 बजे के करीब किच्छा तीसरी मिल के पास उनकी स्कूटी एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाल चंद्र मोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मृतका के भाई ने उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंचन की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...