दुःखद:जांगल पंचायत प्रधान मदन राणा की मृत्यु,इलाके में शोक 

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

खंड विकास अधिकारी नगरोटा सुरियां की अध्यक्षता में नगरोटा सुरियां खंड की 55 पंचायतों के समस्त प्रधानों उप प्रधानों पंचायत सदस्यों सहित पंचायत सचिवों का एक दिवसीय जीपीडीपी के अंतर्गत पंचायतों में कार्यों को करवाने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।

वहीं शिविर में पहुंचे जांगल पंचायत के प्रधान एवं राष्ट्रीय सरपंच संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मदन राणा की हृदय गति रुकने से अकस्मात मृत्यु होने से विकास खंड नगरोटा सूरियां की 58 पंचायतों में शोक की लहर दौड़ गई।

मदन राणा 1990 से जांगल पंचायत से कई बार प्रधान व उपप्रधान रह चुके हैं।

मृदुभाषी, मिलनसार तथा गरीब जनता के मसीहा व विकास पुरुष की पहचान लिए अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करवाने को तत्पर विकासखंड नगरोटा सुरियां मुख्यालय में एक पंचायतों से संबंधित सरकारी कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्य में आ रही परेशानियों को लेकर संबोधन कर रहे थे कि अचानक हृदय गति रुकने से मंच पर ही गिर पड़े।

जब पंचायत प्रधानों द्वारा नगरोटा सूरियां अस्पताल मे पहुंचाया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान केडी हिमाचली ने शोक व्यक्त करते हुए क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जिसकी भरपाई करना असंभव है।

उन्होंने शोक संपत परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं।

विकासखंड नगरोटा सूरियां के प्रधानों व उप प्रधानों क्रमशः योगराज मेहरा, प्रदीप शर्मा, प्रदीप वर्मा, रीता देवी, मंगल सिंह, सतीश कुमार, मुंशी राम, मीना देवी, बीना देवी, रवजेश कुमारी, कैप्टन चुन्नीलाल, दुर्गा दास, पुष्पा देवी, केवल सिंह, सत्य देवी, सुशील कुमार, शालू नाथ, तिलक राज, मुंशी राम,निशा देवी ,योगेश काका आदि ने शोक व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...