दिव्यांग श्रेणी में पटवारी के भरे जाएंगे दो पद

--Advertisement--

Image

ऊना, 7 जुलाई – अमित शर्मा 

इंजीनियर-इन-चीफ, पीडब्ल्यूडी हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा पटवारी के दो पद दिव्यांग श्रेणी में भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि हीयरिंग इम्पेयर्ड श्रेणी व आॅर्थो इम्पेयर्ड श्रेणी में एक-एक पद भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्कूल एजुकेशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा आयोजित पटवारी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की होना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा इच्छुक एवं योग्य प्राथी 25 जुलाई तक अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत करवा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...