“दिव्यांगता को सही उम्र में पहचानना आवश्यक: रेखा ठाकुर”

--Advertisement--

Image

कुल्लू – अजय सूर्या

उपरोक्त वक्तव्य सांफिया फाउंडेशन की निदेशक डॉ० रेखा ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को समावेशी कार्यशाला के दौरान कहे। उन्होंनें कहा कि दिव्यांगता को सही समय पर पहचान कर अगर थैरेपी सेवाएँ दी जाए तो बच्चा बड़ी दिव्यांगता से बच सकता है ।

उन्होनें बताया कि साँफिया फाउंडेशन दिव्याँग जनों को वे सभी थैरेपी सेवाएँ उपलब्ध कराता है जिसमें मुख्यतः फिजियोथैरेपी,ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन आदि शामिल हैं।

बता दें कि सांफिया फाउंडेशन एडी हाइड्रो पॉवर लिमिटेड द्वारा प्रायोजित संस्थान है जिसके माध्यम से मनाली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए एक दिन की कार्यशाला का अयोजन किया गया।

जिस दौरान बीजू , कार्यक्रम प्रबंधक ने साम्फ़िया फ़ाउंडेशन द्वारा चलायी जा रही सभी गतिविधीयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साम्फ़िया फ़ाउंडेशन दिव्यांगता के क्षेत्र में थैरेपी सेवाओं के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रहा है। जिसमें मुख्यतः ज़िला के सभी शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं त्योहारों आदि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।

“बहुत जल्द क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मिलेगी दिव्याँग बच्चों को थैरेपी सेवाएँ”

कार्यशाला के दौरान कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा जानकारी दी कि बहुत जल्द ज़िला कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में एक ही छत के नीचे ये सारी थैरेपी सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

मधुवाला, पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनाली मुख्य रुप से कार्यशाला में उपस्थित रहे उन्होंने महत्पूर्ण जानकारी देने के लिए संस्था का धन्यवाद जताया। इस कार्यशाला में लगभग 24 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...