दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

--Advertisement--

दिल्ली – नवीन चौहान

दिल्ली के स्कूलों को लगातार तीसरे दिन बुधवार को पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस के अनुसार द्वारका के सेंट थॉमस, वसंत कुंज के वसंत वैली स्कूल, हौज खास स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल और लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

बम की धमकी के बाद आनन-फानन में एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया है। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन विभाग की टीम स्कूल परिसर में जांच कर रही है।

फिलहाल किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि सोमवार और मंगलवार को भी कई स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल मिले थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...