दियोटसिद्ध चैत्र मास मेलों के लिए HRTC चलाएगा 6 स्पेशल बसें

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेल 14 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जोकि आगामी 13 अप्रैल तक चलेंगे। इसको लेकर HRTC ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मेलों के दौरान श्रद्धालुओं को आने जाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए HRTC डिविजन हमीरपुर की ओर से लोकल रूट पर छह स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।

इनमें बिलासपुर डिपो से चार बसें और हमीरपुर डिपो से दो बसे पूरे एक माह तक शाहतलाई से दियोटसिद्ध मार्ग पर सुबह से लेकर शाम तक चलाई जाएगी।

अगर बसों की और डिमांड बढ़ती है, तो उसे भी पूरा किया जाएगा। ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में किसी तरह की असुविधा न झेलनी पड़े।

चैत्र मास मेलों को लेकर स्टाफ की ड्यूटी भी लगा दी गई है, ताकि स्टाफ को समय में मेलों में भेजा जा सके। यही नहीं HRTC राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव को लेकर भी स्पेशल बसें यात्रियों की डिमांड पर चलाएगा।

सुजानपुर टिहरा में 12 मार्च से 15 मार्च तक राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने और वापस छोड़ने के लिए निगम स्पेशल बसें चलाएगा, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न झेलनी पड़े।

निगम चैत्र मास मेलों और राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियों में अभी से जुट गया है, ताकि समय पर पूरे इंतजाम किए जा सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...