दियाड़ा में टिप्पर की चपेट में आया बाइक सवार, दर्दनाक हादसे में मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना के पुलिस थाना अम्‍ब के तहत दियाड़ा में एक बाइक सवार टिप्पर की चपेट में आ गया। दर्दनाक हादसे में 46 वर्षीय बाइक सवार टिप्‍पर के टायर के नीचे आ गया व उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे का शिकार व्‍यक्ति बिक्रम कुमार पुत्र अच्छरु राम निवासी पतेहड़ का रहने वाला था। वह ऊना में रिलायंस ट्रेंड नाम की एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी अम्‍ब आशीष पठानिया ने की है। उन्होंने कहा हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम बिक्रम कुमार अपनी बाइक पर कंपनी से ड्यूटी के बाद घर के लिए निकला था। करीब 6:45 बजे दियाड़ा पहुंचने पर एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। जिसके चलते उसकी बाइक टिप्पर के टायरों के बीच फंस गई और बाइक पर सवार विक्रम भी टिप्पर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सिंह ठाकुर ने कहा पुलिस में मृतक व्यक्ति के भांजे की शिकायत के आधार पर हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपित टिप्पर चालक रिंकु पुत्र लाल चन्द निवासी धुसाड़ा के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...