
बद्दी/नालागढ़, 03 अक्तूबर – रजनीश ठाकुर
बद्दी के हाउसिंग बोर्ड-3 स्थित दशहरा ग्राउंड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दशहरे के उपलक्ष में बनाए जा रहे पुतलों में अचानक से धमा का हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी को चोटें आई है।
जानकारी के मुताबिक दशहरा ग्राउंड में दशहरे की तैयारियां चली हुई थी। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाए जा रहे थे। इसमें विस्फोट पदार्थ का इस्तेमाल हो रहा था। इस दौरान विस्फोटक पदार्थ में किन्हीं कारणों से अचानक आग लग गई और धमाका हो गया। ग्राउंड में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ रखा हुआ था।
एसपी मोहित चावला ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें किसकी लापरवाही रही, इसकी भी जांच की जाएगी। नगर परिषद की देखरेख में दशहरे के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
