
नूरपुर- कांगड़ा
राजा साहिब व रामलीला क्लब नूरपुर की वार्षिक बैठक श्री बृजराज स्वामी के प्रांगण में क्लब के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री आरके महाजन के सुपुत्र श्री गौरव महाजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा जारी होने वाली कोविड नियमों की गाइड लाइन के अनुसार व सरकार की अनुमति मिलने पर आयोजित होने वाले दशहरे व रामलीला के सफल मंचन हेतु रूपरेखा तय की गई ।
इस मौके पर अध्यक्ष गौरव महाजन ने बताया कि सरकार से अनुमति मिलने पूरे हर्षोल्लास के बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ साथ रामलीला मंच पर भी राम के जीवन का चित्रण कर स्थानीय कलाकार आस्था का अलख जगायेंगे ।
वहीं इस मौके पर गोपाल शर्मा, राजीव गुप्ता, सुरिंदर महाजन, प्रवेश धीमान, रिशु धीमान, अनुराग धीमान, कुलदीप सोई, अजय शर्मा, पुष्प शर्मा, अमित पठानिया, पवन चौधरी, देशराज चौधरी, राजेश चौधरी, सुदर्शन चौधरी, विशाल संजोत्रा, लवली शर्मा, सुनील पिंटू, राहुल गुप्ता, गोल्डी, अजय चौधरी, अरविंद बिंदू, अनिल जोगा, अश्वनी कौंडल, पूर्ण चंद चौधरी, जोगिंदर पिंका अन्य गणमान्य मौजूद रहे ।
