दर्दनाक हादसा : 200 फुट गहरी खाई में लुढ़का मालवाहक, वाहन चालक की मौत

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

बिष्टबेहड़ इलाके में एक मालवाहक वाहन 200 फुट की ऊंचाई से गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शव को गाड़ी से बाहर निकाला। गाड़ी की पिचकी हुई बॉडी को मोटी लकड़ी व लीवर से ठीक करना पड़ा। कुछ बॉडी को तोडऩा पड़ा और उसके उपरांत शव निकाला जा सका। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि नींद की झपकी घटना का कारण रही होगी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है और परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। इस घटना से बिष्टबेहड़ व आसपास के क्षेत्र में मातम छा गया है। पुलिस के अनुसार बिष्टबेहड़ का तेजेंद्र पाल (33) मालवाहक जीप को लेकर निकला था। वह सब्जियों की सप्लाई लेकर जाता था और सब्जी मंडी से गाड़ी लोड करवा कर सप्लाई लेकर निकलना था।

जब वह घर से निकला तो कुछ दूर ही गाड़ी पहाड़ी से लुढ़क गई। तेजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। एसपी गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे रहे अन्य कारणों का पता लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...